भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी खुशदिल शर्मा उर्फ खुशदिल सिंह, पिता योगेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि थाना कांड संख्या 34/26 में खुशदिल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को रामचंद्रपुर गांव निवासी पप्पू शर्मा, पिता स्व. कामेश्वर शर्मा के साथ मारपीट करने का आरोप खुशदिल सिंह पर लगाया गया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुल...