भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मानो-रामपुर गांव के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को प्रस्तावित सम्मान मार्च के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुबह से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से मार्च के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रस्तावित सम्मान मार्च विद्यापीठ चौक से व्यवहार न्यायालय, लखीसराय तक निकाला जाना है। आयोजकों और ग्रामीणों की ओर से इसे पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं शांतिपूर्ण मार्च बताया गया है। 23 अक्टूबर को हुई घटना के विरोध में ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि...