भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में सोमवार को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा तथा कर्मी संदानंद कुमार और संतोष कुमार मौजूद रहे।

निरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान मंडल कारा में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ विधिक सहायता की व्यवस्था की जानकारी ली गई। बंदियों को बताया गया कि जो लोग अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित बंदी आवेदन कर सकते हैं।

बंदियों की समस्याएं टीम ने मंडल कारा में उपलब्ध बहुउद्देशीय कक्ष, पाठशाला, अस्पताल और विभिन्न वार्डों का न...