भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामगढ़ चौक की टीम ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। जांच के दौरान कहीं स्मार्ट मीटर को बाईपास कर तो कहीं एलटी पोल से अवैध तार जोड़कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। विभाग ने सभी मामलों में राजस्व क्षति का आकलन करते हुए कुल 98,874 रुपये की राशि आरोपित की है। इस संबंध में रामगढ़ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

छापेमारी का विवरण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता अनुराग प्रियम की सूचना पर 5 अक्टूबर को छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम में तकनीकी कोटि-1 के राहुल कुमार, तकनीकी कोटि-3 के अम...