Bhagalpur News: लखीसराय: बिजली के पोल से गिरकर मजदूर घायल
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार बाजार समिति के निकट मंगलवार को मुख्य सड़क किनारे बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहे मजदूर के अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के शरमेरा गांव निवासी स्व. रामाकांत महतो के 25 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई। सिर के भार गिरने व कोई प्रोटेक्शन नहीं पहने रहने के कारण पीड़ित को गंभीर चोट लगी है। जिससे काफी खून भी गिरने की बात कही जा रही है। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.