भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को जिले के दो विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं पॉक्सो एक्ट को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय बैलौरी (लखीसराय प्रखंड) एवं हाई स्कूल मानो (सूर्यगढ़ा प्रखंड) में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम तथा प्राधिकार के सचिव विद्यानंद सागर के निर्देश पर किया गया।इस दौरान अपर मुख्य दंडाधिकारी सह रेलवे मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार गुप्ता, पैनल अधिवक्ता चंदा कुमारी, अधिवक्ता शिवेश कुमार, ज...