भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार को बाढ़ की समस्या से मुक्त करने और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से 2 नवंबर को लखीसराय में फरक्का जल संधि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सभा का उद्देश्य बिहार में बाढ़ की समस्या, किसानों की परेशानियों और फरक्का जल संधि के प्रभावों पर चर्चा करना है। जदयू का कहना है कि बिहार को बाढ़ से मुक्त करने की दिशा में प्रभावी पहल जरूरी है। इसी उद्देश्य से पार्टी ने 'बाढ़ मुक्त बिहार हमारा लक्ष्य' और 'जदयू का संकल्प- सुरक्षित बिहार, समृद्ध बिहार' का नारा दिया है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जदयू की ...