भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक संभावित बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान रेलवे ट्रैक पर उतर गई। इसी बीच स्टेशन पर एक साथ विभिन्न लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही की स्थिति बनने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या दो से थ्रू गुरुमुखी एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक की डाउन लाइन पर पटना जसीडीह लोकल ईएमयू के आगमन की सूचना थी, जबकि प्लेटफॉर्म संख्या तीन की लूप लाइन पर धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से खड़ी थी। बताया जाता है कि परीक्षा के कारण स्टेशन...