भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी सत्रुधन सिंह उर्फ कारू सिंह, पिता नरेश सिंह के रूप में हुई है।इस संबंध में पिपरिया थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंटी सत्रुधन सिंह उर्फ कारू सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लखीसराय पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...