भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में मंगलवार को पानी में डूबने से 50 वर्षीय किसान ललन सिंह की मौत हो गई। वह स्व. रामाश्रय सिंह के पुत्र थे। नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद खेतों में फैले पानी में डूबने से हादसा हुआ। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे गोताखोर की मदद से उनका शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि ललन सिंह मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गए थे। नदी किनारे सोती में स्थित खेत में नरकटिया काटने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। यह भी पढ़ें- लखीसराय : पानी में डूबने से किसान की मौत, देर रात गोताखोर ने निकाला शव घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्...