भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कजरा। थाना क्षेत्र के श्रीकिशुन पंचायत में शुरू हो रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चिंता जताई है। पंचायत सरकार भवन को पहाड़ की तलहटी में बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान ने मंत्री को बताया कि पंचायत सरकार भवन यदि पहाड़ की तलहटी में बनाया जाता है तो पंचायत के अधिकांश नागरिकों को वहां पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों के लिए यह स्थान सुविधाजनक नहीं होगा, जिससे पंचायत स्तर पर मिलने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी उत्पन्न होगी। यह भी पढ...