Bhagalpur News: लखीसराय: नुक्कड़ नाटक और खेलकूद के माध्यम से बालिकाओं ने दिया सशक्तीकरण का संदेश
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: कजरा से मनीष की रिपोर्ट जिले के कजरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेंटर डायरेक्ट की टीम एवं बरखा रानी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई। इसमें छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत, शिक्षित बेटी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। इसके बाद बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों को उजागर किया।साथ ही 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोको' का संदेश देते हुए बेटियों को समान अवसर प्रदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.