भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के 17-18 नंबर वार्ड के बाजार -बाबाधाम घाट पर गत शनिवार की रात में गंगा माता की पूजा की गई। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई। महिलाओं के द्वारा बड़ी संख्या में आरती की गई।नदी घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। डीजे की व्यवस्था की गयी थी और गंगा माता की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति की गई थी।प्रसाद का वितरण किया गया। सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह, उप सभापति बालेश्वर सिंह,वार्ड पार्षद आदि ने भाग लिया।लोगों ने बताया कि हर साल पूजा का आयोजन किया जाता है। युवकों ने इसका आयोजन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...