भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: मनोज कुमार की रिपोर्ट: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की मौजूदगी में आयोजित रिहर्सल के दौरान जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड एवं ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गांधी मैदान में सात टुकड़ियों ने अनुशासित तरीके से कदम से कदम मिलाकर परेड किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जवानों की कदमताल और अनुशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता का एहसास कराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: गांधी मैदान में स्वतंत...