भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गंगासराय स्थित गणेश मंदिर के समीप एनएच 80 पर गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। घायलों की पहचान जैतपुर निवासी नीलेश कुमार तथा बड़हिया निवासी विकास कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार नीलेश कुमार बाइक से लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से विकास कुमार और राकेश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर बड़हिया की ओर आ रहे थे। गंगासराय गणेश मंदिर के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सहरसा: दो बाइक की टक्कर में पांच घायल घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता स...