भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार कवैया थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध लोडेड देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शराब के नशे में भी पाया गया। पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा गोली के आगे के तीन हिस्से बरामद किए हैं। कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने शनिवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तीन जुलाई की शाम पुलिस गश्ती, छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान के दौरान उत्पाद थाना की टीम से सूचना मिली कि कवैया रोड वार्ड संख्या-32 में एक व्यक्ति नशे की हालत में है और उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने पहले से ही संदिग्ध व्यक्ति ...