भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट दुर्गा पूजा के दौरान लखीसराय शहर के लखीसराय स्टेशन और किऊल स्टेशन के बीच लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। पानी का स्तर कम होने के बाद अब लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन रास्ते की स्थिति इतनी जर्जर और खतरनाक है कि यहां से गुजरना किसी बड़े खतरे को मोल लेने से कम नहीं है। इसके बावजूद दीपावली के मौके पर खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते की बदहाली के कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाएं और राहगीर पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। दीप...