Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मियों को निर्देश
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, पुलिस की सक्रियता, नियमित गश्ती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। थानाध्यक्षों ने आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.