Bhagalpur News: लखीसराय: थानों में रोल कॉल सह समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को लखीसराय जिले के सभी थानों में रोल कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। लखीसराय पुलिस की ओर से बताया गया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.