Bhagalpur News: लखीसराय: तिरंगे के रंग में रंगा लखीसराय, साइकिल तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति गीत
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: मनोज कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय। आजादी के जज्बे और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गुरुवार को लखीसराय शहर सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन के निर्देश पर नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान से भव्य साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। साइकिल तिरंगा यात्रा केआरके हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर नया बाजार मुख्य मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान पहुंची। मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर में जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.