Bhagalpur News: लखीसराय: डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, 123 पूजा पंडालों पर नजर
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में पुलिस केंद्र से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों होते हुए विद्यापीठ चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दशहरा पर सुरक्षा का पहरा, डीएम-एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.