भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बिहार स्टेट एसजीएफआई जूडो नेशनल ट्रायल-2026 में बड़हिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सात अक्टूबर को समस्तीपुर स्थित खेल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समस्तीपुर के जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) थे। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाले कैंप में किया गया है। वहीं, स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जूडो ट्रायल में बड़हिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, चार...