भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने सोमवार की रात को वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों की जांच की गई और दोषी पाए जाने पर चालान काटा गया।

जांच अभियान की जानकारी जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को जुगाड़ के जरिए डबल डेकर के रूप में तैयार कर उपर नीचे कांवरियों को बिठाकर चलाते हुए पकड़ा गया। वाहन में निर्धारित क्षमता से अलग तरीके से अतिरिक्त ढांचा तैयार किया गया था। डीटीओ ने इसे परिवहन नियमों का उल्लंघन मानते हुए वाहन का चालान काटा। अधिकारियों ने वाहन चालक को इस तरह के जुगाड़ से वाहन में बदलाव नहीं करने की हिदा...