भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या परिगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 एवं 31 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के चयनित शासकीय सेवकों को जनसंख्या परिगणना से संबंधित प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सटीकता, सतर्कता व बेहतर समन्वय के साथ काम करें पदाधिकारी प्रशिक्षण का मुख्...