Bhagalpur News: लखीसराय: चला सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की हुई जांच
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बीती रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामानों की सघन जांच की। जांच के दौरान बाइक से गुजर रहे युवकों को रोककर उनके वाहनों के कागजात की जांच की गई। साथ ही बाइक की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई, ताकि किसी प्रकार के मद्य, प्रतिबंधित पदार्थ अथवा अन्य आपत्तिजनक सामान के परिवहन की पुष्टि की जा सके। पुलिस ने चारपहिया वाहनों की भी गहन जांच की और वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.