Bhagalpur News: लखीसराय: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, तीसरे दिन भी रुक-रुककर होती रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर लखीसराय जिले में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, लगातार बारिश ने आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। कार्यालय, दुकान और अन्य जरूरी कामों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में अर्नब तूफान से तबाही; आज 32 जिलों में आंधी, बारिश, ठनका की चेतावनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.