भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। खेतों की सिंचाई के लिए बिजली पहुंचाने की जल्दबाजी किसानों के साथ राहगीरों की जान पर भी भारी पड़ सकती है। जिले में खेत पटवन के नाम पर सड़कों के किनारे और रास्तों के ऊपर नंगे बिजली के तारों का जाल बिछाया जा रहा है। कहीं टुकड़ा-टुकड़ा तार जोड़कर मोटर पंप चलाए जा रहे हैं तो कहीं बांस के सहारे बिजली के तार लटकाए गए हैं। कई जगह ये तार जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ऐसे में बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल चलने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। अशोक धाम जाने वाली मुख्य सड़क पर इस तरह की लापरवाही हादसे को खुला निमंत्रण दे रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जमीन से सटकर झूल रहे बिजली के तार, हादसे की आशंकाअशोक धाम मार्ग पर नंगे तारों से खतरा बीएड कॉलेज से मंदिर जाने क...