भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय, से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के डीह झपानी गांव में बिना तार बिजली का पोल खड़ा कर किसान को 3116 रुपये का बिजली बिल थमाने के मामले में रविवार को हिन्दुस्तान अखबार में बिना तार सप्लाई किसान को 3116 रुपये का बिल शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। और रविवार को ही शाम तक पोल पर तार बिछाने का काम पूरा कर दिया। करीब दो महीने से बोरिंग तक पोल खड़ा होने के बावजूद तार का इंतजार कर रहे किसान शिवशंकर प्रसाद सिन्हा को अब खेत तक बिजली पहुंचने की उम्मीद जगी है। किसान के बोरिंग तक विभाग ने पोल तो लगा दिया था लेकिन तार नहीं लगाया गया था। इस कारण बोरिंग की मोटर नहीं चल सकी और खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। इसके बावजूद किसान के नाम 3116 रुपये का बिजली ...