भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: कजरा। कजरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के बाद अब कजरा केशोपुर गाँव निवासी जितेन्द्र कुमार ने भी इस मामले को लेकर जिलाधिकारी लखीसराय सहित एसडीओ, आरडीडीई मुंगेर, डीईओ लखीसराय एवं बीडीओ सूर्यगढ़ा को आवेदन देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : ई-शिक्षाकोष पर लंबित छुट्टी आवेदनों का करें निष्पादन, लापरवाही पर होगी कार्रवाईप्रकरण का विवरण जिलाधिकारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कजरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) एजाज आलम द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कजरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय...