भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उरैन पंचायत के अंतर्गत शिवडीह गांव में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि प्राथमिक स्कूल के बगल में कोई मध्य विद्यालय नहीं है। छात्र-छात्राओं को करीब पांच किमी. की दूरी तय करके दूसरे स्थान के मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों की ओर से एक आवेदन पत्र क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल को दिया गया था। श्री मंडल के द्वारा विधानसभा में भी प्रश्न पूछने की सूचना कार्यकर्ताओं ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...