भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिले के प्रसिद्ध बाबा अशोक धाम मंदिर परिसर में शनिवार को एक प्रेरणादायक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। इस विवाह में लखीसराय पहाड़ी निवासी दृष्टिबाधित युवती फुलवंती कुमारी, स्वर्गीय तेजो पासवान की पुत्री, का विवाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी दिव्यांग युवक राजू कुमार, पिता सुरेश कुमार, के साथ आपसी सहमति एवं खुशी-खुशी संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर इस विवाह की सूचना मिलने पर पटेल संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल एवं कोषाध्यक्ष कुलभूषण गिरि ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी संभाली और आदर्श विवाह कराने का निर्णय लिया। दोनों के प्रयासों से विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में अशोक...