भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं। कृषि मंत्री ने सिमरिया धाम से अशोक धाम तक आयोजित अमृत लक्खी महोत्सव यात्रा में शामिल होने के बाद पवित्र अशोक धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि सिमरिया की पवित्र गंगा से अशोक धाम के शिवालय तक की यह यात्रा आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है। ऐसी धार्मिक यात्राएं लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा देने ...