भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नया बाजार स्थित राजकीय हसनपुर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में निकाली गई इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने आम लोगों को बालिका शिक्षा और बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' समेत अन्य जागरूकता नारों के साथ लोगों को बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नया बाजार मुख्य मार्ग और कवैया थाना मार्ग होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।बताया यह भी पढ़ें- Bhabua News: कस्तूरबा विद्यालयों में मनेगा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जाता है कि अ...