भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना पुलिस ने शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 9.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार चौधरी, पिता चन्द्रदीप चौधरी, निवासी बड़ी कवैया, वार्ड नंबर-31, थाना कवैया, जिला लखीसराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 50 टेट्रा पैक और एक बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हों...