Bhagalpur News: रेल सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री को भेजा पत्र
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल सुविधाओं एवं जनहित की मांगों को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि फरवरी में दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात के दौरान भी मंत्री ने क्षेत्र की मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा था। प्रो. गौतम ने बताया कि 16 सितंबर को पटना में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिंपी गर्ग व वरीय अधिकारियों के साथ बिहपुर, खरीक व नारायणपुर स्टेशनों की यात्री सुविधाओं पर बैठक हुई थी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर रेल सुविधाओं के लिए प्रयास जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.