भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित रेल ओवरब्रिज पर फिर से बैरियर लगाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार बैरियर लगाने के पूर्व सपोर्टिंग बीम के लिए सड़क के बीचों बीच एक गड्ढा खोदा गया है। जिसमें लोहे की मजबूत पिलर देकर फिर से बैरियर लगाए जाने की तैयारी चल रही है। रेल ओवरब्रिज के दक्षिण और उत्तर बने गड्ढे को भर दिया गया है। इधर मुख्य चौक पर बने गड्ढे भी भर दिया गया है। स्टेशन रोड में नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में भी नाले में पाइप डालकर सड़क को ठीक कर दिया गया है। रेल ओवरब्रिज पर कार्य कर रहे कर्मी ने बताया कि रविवार को बैरियर लग जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...