भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना की रफ्तार सर्वे पूरा होने के बाद थम सी गई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सर्वे रिपोर्ट सौंपे जाने के बावजूद यह प्रोजेक्ट एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सका है। स्थिति यह है कि स्थानीय नगर निगम प्रशासन के पास भी योजना की वर्तमान प्रगति को लेकर कोई अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं है।मेट्रो रेल परियोजना की व्यावहारिकता जांचने के लिए राइट्स लिमिटेड की टीम ने शहर में तीन-चार महीने रहकर सर्वे किया था। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई नगर विकास एवं आवास विभाग के स्तर से होनी थी, जो अब तक लंबित है। विभाग द्वारा 15 जनवरी 2025 को राइट्स को कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान व फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए परामर्शी शुल्क की तीसरी किस्त (1.05 करोड़ रुपये से ...