भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। देश में खाद्य सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार है। देश के किसानों के सामने मौसम परिवर्तन सहित कई चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से लड़ने के लिए विवि के शोध-अनुसंधान सहायक होते हैं। कृषि में तेजी से तकनीकी आधारित बदलाव हो रहे हैं। जरूरी है कि विवि में जो शोध किसानों के लिए किए जा रहे हैं, वे लैब से खेतों तक पहुंचे। युवाओं को नवाचार पर फोकस करने की जरूरत है, तभी उद्यमिता के माध्यम से विकसित बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान होगा। यह बातें बुधवार को बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार कृषि विवि (बीएयू) के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर कही। उन्होंने बिहार लोकभवन से ऑनलाइन जुड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम...