भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) उप क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के तत्वाधान में गुरुवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 9 में भूतनाथ मंदिर परिसर के पास झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कार्यालय के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्र की सफाई की गई। साथ ही सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रचारित किया गया। तंग गलियों एवं परिसर की सफाई के बाद कार्यालय की ओर से स्थानीय परिवारों के बीच स्वच्छता किट का भी वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...