भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अगर आपके वाहन का ट्रैफिक चालान लंबे समय से लंबित है और आप भारी जुर्माने के कारण उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 के तहत 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने लंबित ई-चालानों का रियायती दरों पर निष्पादन किया जाएगा। विशेष योजना के तहत इन लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल भागलपुर जिले से संबंधित लंबित यातायात ई-चालानों का ही निष्पादन किया जाएगा। वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भुगतान की सुविधा के साथ आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता भी उ...