भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राष्ट्रीय रेड रन 4.0 मैराथन का आयोजन पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को होगा। इस प्रतियोगिता में टीएमबीयू के दो स्वयंसेवक भी अपना दम राज्य की तरफ से दिखाएंगे। दोनों का चयन विवि और राज्यस्तरीय चयन के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। जिन धावक स्वयंसेवकों का चयन हुआ है, उसमें टीएनबी कॉलेज से पुरुष वर्ग में ऋतुराज जबकि महिला वर्ग में एसएसवी कॉलेज से पाचो कुमारी शामिल हैं। दोनों को राज्यस्तर पर आयोजित मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।टीएमबीयू के स्वयंसेवकों ने लगातार चौथे साल राष्ट्रीय स्तर की रेड रन प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में...