Bhagalpur News: राष्ट्रकवि गोपाल सिंह 'नेपाली' की 115वीं जयंती मनाई जाएगी
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती के अवसर पर 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक अकबरनगर एवं आसपास के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रकवि गोपाल सिंह ''नेपाली'' के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनकी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं से परिचित कराया जाएगा। शब्दयात्रा भागलपुर के अकबरनगर प्रभारी कवि अजीत कुमार शांत ने बताया कि साहित्यकार पारस कुंज एवं प्रेस प्रभारी डॉ. जयंत जलद ने श्रीरामपुर, अकबरनगर, मुरारपुर, खेरैहिया सहित कई विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से संपर्क कर जयंती आयोजन का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.