Bhagalpur News: राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की मनाई 115वीं जयंती
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को अकबरनगर स्थित इंटर स्कूल खेरैहिया में समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति कुमारी ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रकवि नेपाली को याद किया। प्लस-टू शिक्षक राजीव रंजन एवं हिंदी प्राध्यापक परशुराम दास के संयोजन व संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली के साहित्यिक योगदान, उनकी रचनाओं और गीतों पर चर्चा की गई। इस दौरान नवम वर्ग की छात्रा रिमझिम कुमारी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रकवि 'नेपाली' के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गोपाल सिंह नेपाली की मनाई गई जयंती यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.