Bhagalpur News: रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाया जाएगा, वारंट निष्पादन में तेजी जरूरी
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, पिछले एक महीने में पुलिस की कार्रवाई और आगे के एक महीने में पुलिसिंग सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर गुरुवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। समीक्षा भवन में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रत्येक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कांडों के गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर अनुसंधान कर पीड़ितों को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.