Bhagalpur News: राज्य के सभी जिलों में पुलिस पिकेट का रिव्यू होगा, अनुपयोगी होंगे बंद
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट मधुबनी में पुलिस पिकेट में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। अब सूबे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों में स्थापित पुलिस पिकेट्स की उपयोगिता और प्रभावशीलता का रिव्यू कराएगा। मुख्यालय ने सभी जिला के एसपी को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस पिकेट्स का निर्माण और वहां बलों की तैनाती का उद्देश्य वास्तव में पूरा हो रहा है या नहीं। पूरे राज्य में करीब 286 की संख्या में पुलिस पिकेट्स हैं। इनमें पूर्णिया एसएसपी ने कई पुलिस पिकेट को जरूरत नहीं रहने पर बंद कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.