भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: राबिहपुर, संवाद सूत्र। राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय, बिहपुर में चोरों ने एक बार फिर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए किचन रूम का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुराने मामलों का उद्भेदन नहीं होने से विद्यालय प्रभारी व कर्मियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। विद्यालय के प्रभारी बबलू रजक ने मंगलवार को बिहपुर थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है। आवेदन में बताया गया है कि 13 और 14 सितंबर को विद्यालय में अवकाश था। 15 सितंबर को रसोइया किचन रूम खोलने पहुंची तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर एल्यूमिनियम का टोपिया, उसका ढक्कन, एक गमला और दो बड़े डेकची गायब मिले। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया...