भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: बिहपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत अंतर्गत छोटी अलालपुर में गंगा के कटाव से स्थिति भयावह हो गई है। राघोपुर रेल बांध में करीब दो मीटर से अधिक कटाव होने के कारण वार्ड संख्या-13 के लगभग 10 घर कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि 25 घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। हजारों की आबादी वाले इस वार्ड के लोग अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कटाव की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर सवा तीन बजे भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सैयम रजा, डीसीएलआर शैलेन्द्र सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार और खरीक सीओ प्रवीण वत्स समेत अन्य अधिकारियों ने कटाव स्थल का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चीख पुकार और जान बचाने की जद्...