Bhagalpur News: राघोपुर में पुरानी रेलवे लाइन गंगा नदी तटबंध पर कटाव शुरू
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में कमी के बाद राघोपुर में पुरानी रेलवे बांध में धंसान शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह करीब साढे आठ बजे गंगा नदी के पुरानी रेलवे तटबंध में ब्रह्मबाबा स्थान के पास करीब 100 मीटर के दायरे में नदी के जलस्तर में कमी और धारा प्रवाह के कारण अचानक धंसान आ गया। इससे 30 मीटर के दायरे में भीषण कटाव शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही तटवर्ती इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जल संसाधन विभाग द्वारा युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया गया।
बचाव कार्य की तैयारी विभाग द्वारा पर्याप्त संख्या में मजदूरों के सहयोग से कार्गो जहाज के सहारे व्यापक पैमाने पर जीओ बैग, मेगा बैग डाला जा रहा है। बड़ी संख्या में मजदूरों को बचाव कार्य में लगाया गया है। मौके पर इंजीनियरों की टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.