भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया।निज संवाददाता। गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि जारी है शुक्रवार शाम राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.65 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से महज तीन सेंटीमीटर नीचे है। 12 घंटे में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इस्माईलपुर-बिंदटोली स्पर संख्या सात पर गंगा का जलस्तर 32.55 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां 12 घंटे में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई और पानी तटबंध के टो-टचिंग कर रहा है।विभाग ने तटबंध को फिलहाल सुरक्षित बताया है। मदरौनी में कोसी का जलस्तर 31.51 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर है। यह भी पढ़ें- जिले में गंगा, गंडक, कोसी व बागमती सहित चारों नदियां उफान पर 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर वृद्धि हुई। यहां भी पानी तटबंध के टो-टचिंग कर रहा है, हालांकि तटबंध सुरक्षित बताय...