Bhagalpur News: राघोपुर: कमर भर पानी में जिंदगी बचाने की जंग, पन्नी के नीचे गुजरतीं रातें
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर पंचायत में रविवार देर रात मार्जिनल बांध टूटने के बाद तबाही का मंजर दिखने लगा है। गांव के पांच वार्डों में बाढ़ का पानी भर चुका है। चारों तरफ सिर्फ बेबसी और बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। एक तरफ जहां सैकड़ों मजदूर टूटे बांध को बचाने के लिए जान हथेली पर लेकर जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी हादसों को रोकने के लिए व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राघोपुर में मार्जिनल बांध 20 मीटर और कटावार्ड संख्या 5 की स्थिति वार्ड संख्या 5 की स्थिति सबसे भयावह है। मुख्य सड़क पर कमर तक पानी बह रहा है। ग्रामीण अपने बच्चों, अनाज के बोरों और मवेशियों को बचाने के लिए बाढ़ के पानी में उतरने को मजबूर हैं। वार्ड संख्या 7 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.